कांडी :
कांडी-थाना क्षेत्र के कसनप - खरसोता मोड़ मुख्य सड़क स्थित गोसांग गांव के पखनाहा टोला के सामने बाईक व बोलेरो की टक्कर में एक युवक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार देर शाम की है।मृतक पखनाहा टोला निवासी उदय चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश चौधरी है।जबकि घायलों में राज कुमार चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार तथा राजेश्वर चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार शामिल है।कांडी थाना के एसआई लाल बिहारी रजक ने रविवार को घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल किया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गढ़वा भेज दिया ।घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि गांव के तीन बच्चे टीभीएस विक्टर मोटरसाइकिल नंबर JH 14 F 5614 से कोदवड़ीया गांव की तरफ से घर आ रहे थे कि खरसोता की तरफ से आ रही बोलेरो ने धक्का मार फरार हो गया।
,

बाइक पर सवार सभी तीन युवक धक्का लगने के बाद सड़क से नीचे चले गए।बोलेरो का दाहिने तरफ का हेड लाईट नही जल रहा था।बोलेरो ने बाइक को कुछ दूर तक घसीट कर ले गया।सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा भर्ती किया गया था।जांच के बाद डॉक्टर ने एक युवक जय प्रकाश चौधरी को मृत घोषित कर दिए।साथ ही दो अन्य घायलों को रिम्स रेफर कर दिया।मृतक जय प्रकाश के चाचा अनतू चौधरी ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने मृतक का पोस्टमार्टम नही कराकर डांटकर घर भगा दिया गया।कहा कि जल्द घर भाग जाओ।लाचार होकर शव को घर लाना पड़ा।सुबह में दुबारा पोस्टमार्टम के लिए पुलिस भेजी।घायल आशीष कुमार को माथा में चोट आई है जो बेहोसी की हालत में है।अभी भी उसे होश नही आया है।
जबकि विकास कुमार का दोनों पैर में गम्भीर चोट आई है।
मृतक मध्य विद्यालय खरसोता में वर्ग 7 में पढ़ता था।वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।माँ संगीता देवी सहित घर के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
कुछ समय तक सीमांकन को लेकर कांडी व मझिआंव थाना के पुलिस में असमंजस की स्थिति रही।घटना के सुबह में मझिआंव पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर यह कह कर वापस चली गयी कि घटना स्थल हमारे कार्यक्षेत्र में नही आता।कांडी पुलिस ने भी देख कुछ इसी तरह की बात कह रही थी।लेकिन अंत मे कांडी पुलिस ने ही कागजी परिक्रिया पूरा करते हुए मामला को दर्ज की।