whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270380
Loading...


भवनाथपुर में चोरी के लगातार घट रही घटना से लोग आतंकित ताजा घटना में तीन घरों में हुई चोरी, पुलिस नाकाम

location_on भवनाथपुर access_time 07-Nov-21, 08:49 PM visibility 644
Share



भवनाथपुर में चोरी के लगातार घट रही  घटना से लोग आतंकित ताजा घटना में तीन घरों में हुई चोरी, पुलिस नाकाम


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरो के आतंक इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में अपने घर मे चैन के नींद सो भी नही पा रहे हैं। सब के जुबान पर बस एक ही बात रह रहा है कि पता नही आज रात किसकी बारी किसके घर को साफ करेंगे चोर। चोरो के आतंक से पूरे थाना क्षेत्र में दहशत है। लेकिन प्रशासन मानो चैन के नींद सो रही है। बीते तीन महीने में एक दर्जन से अधिक अलग - अलग जगहों वो भी थाने के महज 6 किलोमीटर के इर्दगिर्द में चोरो ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है चोरी की इस तरह के लगातार घटना से ऐसा लगता है जैसे कि चोर प्रशासन को चैलेंज कर रही हो और प्रशासन चोरो के आगे घुटने टेक दी हो। ताजा मामला भवनाथपुर खरौंधी मोड़ के समीप बीती रात्रि चोरों ने दो सौ मीटर की दूरी पर तीन घरों में लगभग ढाई लाख मूल्य की गहने व नगद सम्पति चोरी की घटना को अंजाम दीया है जिसमे।
प्रभात राउत घर से 3000हजार रुपया,15 हजार का मोबाइल, सोना का चेन, सोने का कंगन, पायल, सोने का कान का टॉप लगभग डेढ़ लाख मूल्य का जबकि विनोद चौरसिया के घर से 9000हजार नगद ,एक मोबाइल ,तलवार, पुराना सिक्का ,गेट तोड़कर घर घुसे थे ।जबकि इसके पूर्व थाना क्षेत्र के चपरि सरईया के सभापती साह के दुकान में चोरो ने 12 हजार रुपये ताला तोड़ कर कर ली। भुक्तभोगी ने बताया कि मैं 12 बजे रात तक जगा था तब तक सब ठीक था इसके बाद मैं सोने चला गया। जब सुबह में उठे तो देखे की दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान का बक्सा जिसमे पैसा था वो बाहर कुछ दूर पर फेंका हुआ था और उसमें रखे 12 हजार रुपये गायब था। बताते चले कि चोरो ने 28 जुलाई को चपरी गाँव से पांचू राम के बोलेरो, 11 अगस्त को भवनाथपुर थाना से महज 500 मीटर के दूरी पर स्थित सूर्यदेव चंद्रवंशी के होटल से 2 हजार नगद और 10 हजार का सम्पति, तीसरी घटना 28 अगस्त को टाउनशिप आवास में रह रही फूलकुमारी के आवास ई 336 से 2 हजार नगद 50 हजार के सम्पति, चौथी घटना 31 अगस्त को सिंदुरिया पुनर्वास निवासी आरती साह के घर से 14 हजार नगद और 49 हजार के सम्पति, पांचवी घटना 5 सितम्बर को झुमरी निवासी अनिल कुमार के घर मे चोरी के लिए घुसे लेकिन चोरी नही कर पाए, छठी घटना 11 सितम्बर को मकरी गाँव के ढेकुलिया टोला से अशोक विश्वकर्मा के घर से 15 हजार रुपये और ढेड़ लाख के गहना, इसी रात दो अलग अलग घर से मोबाइल भी चोरो नेचोरी कर ली।
सातवीं घटना 11 सितम्बर को ही सिंदुरिया के घाघरा स्कूल के पास सांसद कोटा से लगा हुआ सोलर बैटरी का चोरी, आठवीं जो कि ताजा घटना है सरईया निवासी सभापति साह के दुकान से 12 हजार नगद की चोरी चोरो ने कर ली।मकरी ढेकुलिया व कस्तूरबा विद्यालय के पास तीन दिन पूर्व दो घरों में डेढ़ लाख रु की चोरी हुई थी ।अभी तक चोरो ने कुल लगभग 20 लाख के सम्पति नुकशान पहुँचाया ।इस तरह के लगातार चोरी की घटना से लोंगो में पुलिस के प्रति खासा जन आक्रोश है लोंगो ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि भवनाथपुर थाना पुलिस के कुछ अधिकारी अवैध कारोबार बालू , उत्खनन ,अवैध शराब चुलाई सहित कार्यो में वसूली में लगे रहते है तो क्षेत्र में क्राइम कैसे बन्द होगा ।बताते चले कि चार दिन पूर्व ही मीडिया के द्वारा क्षेत्र में हो रहे जुवा के कारोबार से क्राइम बढ़ने की चिंता व पुलिस को आगाह किया था पर खबर प्रकाशित होने के बाउजूद पुलिस सचेत नही हुई इस बावत थाना प्रभारी सतीस कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है पुलिस घटनास्थल पर जाकर पीड़ित से जानकारी प्राप्त कर कुछ लोंगो को पूछ ताछ कर रही है जल्द ही घटना का उदभेदन हो जाएगा ।
इस संबंध में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि चोरी के घटना मेरे संज्ञान में आया है मैं भवनाथपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक को कहा हूँ कि जल्द से जल्द चोरो को पकड़ते हुए चोरी के घटना का उदभेदन करे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play