मेराल :
मेराल के गोंदा पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने रविवार को गोंदा गांव के देवी धाम स्थित वृद्ध सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गोंदा गांव के वृद्ध महिला पुरुष उपस्थित हुए। मुखिया श्री अरुण ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा गोंदा पंचायत के लोगों ने मुखिया के रूप में हमें पांच साल का सेवा करने का मौका दिया। कोरोनावायरस महामारी के कारण समय पर चुनाव नहीं हो सका जिसके चलते झारखंड सरकार द्वारा एएक्स टेंशन करते हुए छह छह माह कर दो बार समय बढ़ा दिया गया। इसलिए मुखिया का कार्यकाल 6 वर्ष हो गया अब सरकार की ओर से पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है संभवत कभी भी आचार संहिता लग सकती है।
इसीलिए गोंदा के लोगो को इकट्ठा कर सम्मानित करने का मन बनाया।इसी तरह लातदाग में भी वृद्ध लोगो को सम्मानित किया जाएगा। चूंकि मेरा कार्यकाल समाप्ति की ओर है महिला सीट रिजर्व कर दिया गया है इसलिए आपके बीच मुखिया के रूप में सेवा नहीं दे पाएंगे। आपके बीच अगले मुखिया महिला होंगी।इधर इकट्ठा हुए लोगो ने मुखिया का छ साल के दौरान किए गए कार्यकाल का प्रशंसा कर लोगो ने एक स्वर में कहा की पंचायत में विकाश के साथ किसी तरह का मामला अपने पंचायत के चौपाल पर समाधान करने का काम किया। गरीब अमीर हर जाति समुदाय के सुख दुख में साथ रहते हैं। इसलिए पंचायत में इसी तरह का व्यवस्था कायम रखने के लिए महिला सीट रिजर्व होने के चलते मुखिया की पत्नी वंदना सिन्हा को मुखिया बनाने का फैसला लिया।
मुखिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्ध को शॉल मिठाई का पैकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवेंद्र गोस्वामी विजय मल साहू मानिक यादव सुनील ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।