बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी,नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी व थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए छठ महापर्व मनाने की अपील किया।उन्होंने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट,राजा पहाड़ी के निकट पूर्णानगर स्थित छठ घाट,अहिपुरवा स्थित काली मंदिर के निकट छठ घाट,अधौरा में बांकी नदी स्थित छठ घाट,जंगीपुर में लौंगा नदी स्थित छठ घाट,जतपुरा में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित छठ घाट ,पाल्हे कला ग्राम स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।
मौके पर समाजसेवी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।