मेराल :
मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को कोविड19 के बिशेष अभियान के तहत तीन दिवसीय टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें एक सौ बीस लोगों को टीकाकरण किया गया है ।
वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरवादामर केंद्र पर भी एक सौ पैंतीस लोगो को टीकाकरण किया गया हालांकि पिछले बार टीकाकरण को लेकर इस गांव में जागरूकता की कमी देखी गईं थी इस बार गांव के गणमान्य लोग जागरूक कर टीकाकरण सेंटर पर भेज रहे है साथ ही अभियान कर रहे कर्मियों का सहयोग भी कर रहे हैं। अभियान के पहला दिन मेराल प्रखंड स्तर पर कुल टीकाकरण बाइस सौ पचास टीका लोगो ने लिया। तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान के लिए जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी सेविका स्वयंसेवक आदि लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है बिशेष अभियान नव नवम्बर तक चलाया जाएगा गांव के सभी टोला के साथ ही साथ पंचायत स्तर तक के सभी लोग केंद्र पर पहुंच टीकाकरण अवश्य लें ताकि कोविड-19 के बीमारी से लोगों को निजात मिल सके ऐसी स्थिति में शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण में भाग लेना होगा यह कार्यक्रम ए एन एम हरितिमा कुमारी पूनम खाका स्वास्थ्य सहीया सुनीता देबी अनीता देवी आंगनबाड़ी सेविका अंबा रानी गीता देवी पारा शिक्षक अखिलेश चौबे स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे रोजगार सेवक रघुवर राम देव बली चौधरी संतोष चौधरी स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे रोजगार सेवक रघुवर राम देव बली चौधरी संतोष चौधरी वही तीसर टेटूका में एएनएम मीना देवी आंगनवाड़ी सेविका रईसा परवीन नजमा खातून साहिया पान पत्ती पंचायत सचिव राधेश्याम तिवारी रोजगार सेवक अभिषेक धर दुबे झामुमो नेता करीब अंसारी स्वयंसेवक तशरीफ़ अंसारी जेएसएलपीएस जीआरपी अर्जुन सिंह सीएसपी संचालक कमलेश चौधरी पारा शिक्षक याकूब अंसारी आदि लोगों ने विशेष अभियान में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।