गढ़वा :
गढवा थाना क्षेत्र के गांगी कला गांव में एक नाबालिग लड़की जबरन उसके घर से ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में लड़की की मां गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि गढ़वा थाना क्षेत्र के गरनाहा गांव निवासी विनोद चौधरी का पुत्र मुकेश चौधरी के द्वारा 31 अक्टूबर को नाबालिग लड़की को घर से जबरदस्ती शादी करने के लिए थे ले जाकर अपने घर घर पर 2 दिन रखा तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया जब पीड़िता की मां खोजबीन करने लगी तो मुकेश चौधरी के द्वारा बोला गया कि उसकी बेटी अभी घर नहीं जाएगी बाद में किस बात को लेकर बातचीत किया गया तो वह शादी करने से इनकार कर दिया पुलिस ने दिए गए आवेदन के आलोक में कांड संख्या 570 /21के तहत 6 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।