रंका :
: रंका झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक के जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम के कार को कुछ अज्ञात लोगों ने छतिग्रस्त कर दिया है जिस से कार के सामने लगा हुआ JMMजिला उपाध्यक्ष लिखा हुआ बोर्ड और झारखंड मुक्ति मोर्चा का लगा हुआ झंडा को भी उखाड़ कर फेंक दिया।
सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंच कर जाँच पड़ताल कर रहे हैं थाना प्रभारी उपाध्याय ने कहा की ये सरासर गलत हैं दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर कानूनी कारवाई की जाएगी । घटना की खबर मिलते ही मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे ।
जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रंका बाजार के समीप खड़ी मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया, और जिसने भी कार में लगे पार्टी के झंडे का अपमान करने का कुकृत किया है उस के विरुद्ध हम कानूनी कार्यवाही करने की मांग करते हैं।