बिशुनपुरा :
डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने शनिवार को छठ घाटों के निरीक्षण में निकले। इस दौरान उन्होंने बिशुनपुरा के बिष्णु मंदिर छठ घाट, थाना के पास व अमहर छठ घाट का निरीक्षण किया और छठ घाटों में व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया।
सफाई कार्य में जुटे पदाधिकारियों, कर्मियों व स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सभी पूजा समिति के सदस्यों से छठ घाटों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को इस बात का खास ख्याल रखने का निर्देश दिया कि पर्व के दौरान छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वही बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद एवं उनकी टीम ने बिशुनपुरा थाना छठ घाट की सफाई स्वयं खड़ा होकर करवाई।