बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-कोविड 19 टीकाकरण को लेकर शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने सभी प्रखण्ड व अंचल कर्मियों,आंगनबाड़ी सेविका, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों,बीएलओ,सीआरपी,बीआरपी,किसान मित्र,ग्राम संगठन की सक्रिय महिलाओं, रोजगार सेवक व स्वयं सेवकों के साथ अलग अलग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में बीडीओ श्रवण राम ने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण में हम सब निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सबो को तीन दिनों तक अभियान के रूप में टीम भावना से काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि हरहाल में हमे लक्ष्य को प्राप्त करना है।उन्होंने कहा कि सभी लोग सुबह आठ बजे तक अपने अपने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे तथा टीम बनाकर अलग अलग गांवो टोलों में हर घर दस्तक देकर लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इस कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा।उन्होंने 7 नवम्बर को ही प्रखण्ड के सभी गांवो में पशुधन योजना के लिए ग्राम सभा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण कराने वाले किसान को ही केसीसी ऋण प्रदान किया जायेगा।इस दौरान किसान मित्र किसानों से केसीसी के लिए फार्म भी प्राप्त करेंगे।उन्होंने कहा कि हरहाल में शत प्रतिशत लोगो को कोविड 19 टीकाकरण कराने का लक्ष्य प्राप्त करना है इसलिए हम सबो को समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है।बैठक में प्रखण्ड प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन,बीटीएम दयानन्द पांडेय,पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह,बीएलओ बिनोद ठाकुर,हृदया प्रसाद गुप्ता,अनूप श्रीवास्तव, बिनोद महतो,अरविन्द कुमार ठाकुर,संध्या कुमारी,सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,ज्ञान प्रकाश,सुशील कुमार पांडेय,बीआरपी प्रकाश सिंह,सीआरपी शोभा पांडेय,संजय कुमार सिंह,शक्तिदास सिन्हा, अजय प्रसाद,किसान मित्र सुशील सिंह,मुकेश शुक्ल,विपिन सिंह सहित सभी आंगनबाड़ी सेविका,जनवितरण प्रणाली के दुकानदार,रोजगार सेवक,पंचायत सेवक,बीएलओ,किसान मित्र उपस्थित थे।