whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277744
Loading...


उद्घाटन मैच राज बांस की टीम ने जीता

location_on चिनियां access_time 06-Nov-21, 05:57 PM visibility 645
Share



उद्घाटन मैच राज बांस की टीम ने जीता


दीपक कुमार check_circle
संवाददाता



चिनियां : युवा समाजसेवी सह बिलैतीखैर पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव तथा उनके समर्थकों द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। यह टूर्नामेंट युवा फुटबॉल क्लब बिलैतीखैर के तत्वाधान में खेलाया जारहा है।जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही है।उद्घाटन मैच राजबाँस बनाम बरदरी के बीच खेला गया।जिसमें राजबाँस ने बरदरी को एक गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भावी मुखिया प्रत्याशी श्री गोपाल कुमार यादव ने कहा कि पंचायत के वर्तमान जनप्रतिनिधि के खिलाड़ियों के प्रति उदासीनता के कारण आज हमारे पंचायत में एक भी स्थाई खेल मैदान नहीं है।इनके कार्यकाल में पंचायत अंतर्गत किसी गाँव के खेल मैदान को नहीं बनवाया गया।
आज जिस मैदान में यह टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है इसी मैदान पर चुनाव से पहले वर्तमान जनप्रतिनिधि ने घोषणा किये थे कि इस खेल मैदान पर मैं स्टेडियम बनाऊंगा।लेकिन यह मैदान ही जीता-जागता प्रमाण है कि आजतक इस मैदान को गोल पोस्ट तक नहीं मिला।आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मैं आपलोगों के सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन कर पारहा हूँ आगे आने वाले समय मे भी एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।अगर आप सभी पंचायत वासियों का मेंरे प्रति सहयोग रहा तो मैं वादा करता हु कि मेरे बिलैतीखैर पंचायत से जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे और अपना परफॉर्मेंस से अपने पंचायत का नाम रौशन करेंगे।अपने पंचायत क्षेत्र बिलैतीखैर को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल बनाने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम को पूर्व मुखिया प्रत्याशी तेरस सिंह ने भी संबोधित किए।तेरस सिंह ने गोपाल यादव को बिना शर्त आगामी चुनाव के लिए समर्थन किए।सभा को दीनदयाल सिंह,सुरेश तुरी,विनेश्वर सिंह,मदनदीप यादव,राजेश सिंह,शम्भू सिंह,डॉ महेंद्र सिंह,मनवर अंसारी,इमाम अंसारी,देवदत्त यादव,अभिषेक यादव ने भी संबोधित किए।मौके पर शिवकुमार परहिया,उमाशंकर यादव,कुंदन यादव,लियाकत अंसारी,शौकत मंसूरी,बेलाल मंसूरी,रामप्रताप कोरवा,शिवकुमार यादव,बाबूराम सिंह,दुर्गेश यादव,अर्जुन यादव,प्रमोद सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play