मेराल :
मेराल प्रखंड सभागार में वीडियो प्रवेश कुमार साव ने विभिन्न विभागों के साथ कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित किया। कोविड-19 के विशेष अभियान तीन दिवसीय 7 से 9 नवंबर तक सरकार के निर्देश पर विशेषअभियान चलाया जाएगा।
विशेष अभियान में गांव के टोले टोले में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन को सफल बनाने व सत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दिलवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में बिपीआरओ बसंत पांडे डीपीओ राजदीप कुमार सहायक अभियंता देवनाथ गौतम बाईटीएम अजय साहू कनीय अभियंता आनंद कुमार लेखा लिपिक सूरज गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।