मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मेराल थाना को प्राप्त होने पर थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद एसआई अजीत कुमार धर्मेंद्र प्रधान ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इधर जब तक मृतिका रानी देवी के मायके वालों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित उग्र होकर मृतक के ससुराल वालों के साथ दबाव बनाते हुए गर्मा गर्मी का माहौल कर दिया था। घटनास्थल पर डीएसपी अवध कुमार यादव उपस्थित होकर मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया मृतक के मायके व ससुराल वालो के बीच समझौता पर प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सह कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी मृतिका के घर पहुंच घटना की जानकारी लिया तथा इस घटनाक्रम के मामले को जांच कर दोषियों पर करवाई करने की प्रशासन से मांग किया। मृतक रानी कुमारी उर्फ ज्योति के मायके वालों ने मेराल थाना में आवेदन देकर दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या करने का जबबी आरोप लगाते हुए मेराल थाना में पति अनुज कुमार पासवान ससुर धर्मदेव पासवान सास इरावती देवी देवर विपिन कुमार पासवान पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मृतक रानी देवी के चाचा बंशीधर नगर के अधौरा गांव निवासी बबन राम द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इसी वर्ष 27 अप्रैल को रानी उर्फ ज्योति की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के रेज़ो गांव निवासी अनुज पासवान के साथ की गई थी।
ज्योति की शादी में दहेज के रूप में गहना, बर्तन आदि उपहार दे कर की गई थी। उन्होंने बताया कि बेटी की डोली उठने के तीन महीने बाद उसके पिता की भी अर्थी उठ गई। पिता के मौत के बाद ज्योति के ससुरालवाले उसके परिवार से अपाची मोटरसाइकिल और 25 हजार रुपयों की मांग करने लगे। असमर्थ होने के कारण दमाद अनुज कुमार पासवान द्वारा मांग की जा रही अपाची मोटरसाइकिल एवं पैसे की मांग पूरा नहीं होने के कारण ज्योति के साथ हमेशा मारपीट कर गाली गलौज कर प्रताड़ित किया जा रहा था परंतु भतीजी का वैवाहिक जीवन ठीक रहे इसकी वजह से हम सभी कुछ नहीं बोल रहे थे परंतु शुक्रवार की शाम में अचानक भतीजी की तबीयत खराब होने का फोन आया। हम लोग उसके ससुराल पहुंच कर देखा तो वह मृत अवस्था में घर के भीतर बरामदा में पड़ी हुई थी।
ससुराल के सभी सदस्य अपना घर छोड़कर भाग गए थे।मेरी भतीजी के गर्दन पर गला दबाए जाने का निशान चेहरा पर मुंह दबाने का निशान एवं पीठ पर खरोच था जिससे पूर्ण विश्वास हो गया कि मेरी भतीजी को उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या किया है इसलिए परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मेरी भतीजी की हत्या दहेज में अपाची मोटरसाइकिल एवं 25 हजार रुपए नहीं देने की वजह से किया गया है। आवेदन पर मेराल थाना कांड संख्या 191 धारा 304 बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी उपस्थित थे।