भवनाथपुर :
भवनाथपुर में दो अलग-अलग जगह घटित घटनाओं में चार लोग घायल हो गये।
पहली घटना भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग पर सिंघीताली मोड़ के समीप शनिवार की सुबह में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार केतार के परसोडीह निवासी संदेश साह गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि उसके अन्य दो साथी धर्मेंद्र यादव और नीतीश कुमार साह को मामूली चोटें आयी हुई है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया,जहां पर तैनात सीएचओ इंद्रकिशोर विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए संदेश साह को बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
जबकि अन्य दो साथियों का इलाज स्थानीय स्तर पर हो किया जा रहा है।
बतातें चलें कि एक ही बाइक पर सवार होकर उक्त तीनों युवक परसोडीह से सरिया सेंटरिंग में काम करने भवनाथपुर आ रहे थे,कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर में बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।
जबकि दूसरी घटना भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी में सड़क पर अचानक बकरी के दौड़ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसपर सवार कोनमंडरा निवासी विवेकानंद दुबे घायल हो गये, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।