खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के मझिगावां पंचायत में नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या से डीलर व राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी मुसीबत बन गई है। कार्डधारी निजी काम छोड़कर शनिवार को पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के लिये डीलर के साथ लाभुक 5-7 किलोमीटर दूर रोहिनिया पहाड़ पर जाकर पॉस मशीन में अंगूठा लगा रहे है। वही लाभुक को अंगूठा लगाने के लिये घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को काफी संख्या में राशन कार्डधारी अंगूठा लगाने के लिए सुबह से ही घंटो इंतजार कर रहे है। लेकिन बार बार पॉस मशीन में नेटवर्क नही रहने लाभुक परेशान थे। कई लाभुक बैगर अंगूठा लगाये ही लाभुक वापस लौट गये।
कभी कभी तो कार्डधारियों का पूरा दिन राशन लेने में ही बीत जाता है।
आज भी डिजीटल भारत में प्रखंड के मझिगांवा में मोबाइल नेटवर्क तथा टावर नही है।
कार्डधारी क्या कहते है:- मझिगावां के कार्डधारी पूरन सिंह,सुलतान अंसारी,अजीज अंसारी चिंता देवी, प्रमिला देवी, मीरा देवी, समुंद्री देवी, सकुंतला देवी आदि ने बताया सरकार ने तो ऑनलाइन की व्यवस्था तो जन वितरण प्रणाली में तो कर दी, लेकिन नेटवर्क की व्यवस्था नहीं किया है। नेटवर्क नहीं रहने के कारण राशन का उठाव के लिये अंगूठा लगाने में बहुत परेशानी हो रही है। जितने का हमे राशन नहीं मिलता उससे ज्यादा तो हमलोगो का समय बर्बाद हो जाता हैं। पूरन सिंह ने कहा कि हमलोग पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के लिये घर से 5 से 7 किलोमीटर दूर रोहिनिया पहाड़ पर जाते है।
कभी कभी तो एक माह का राशन लेने में चार से पांच दिन बर्बाद हो जाता है। सरकार की यह व्यवस्था हमलोगो के लिये मुसीबत बन गई है।
डीलर क्या कहते है:- डीलर कुलदीप सिंह ने बताया
राज्य सरकार ने जब से जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को ऑनलाइन कर दुकानदार को पॉस मशीन से जोड़ा गया है राशन निकासी के लिये पॉस मशीन दिया गया है जबतक अंगूठा नही लगेगा राशन की निकासी नही होगी हमारी भी मजबूरी है ऐसे में लाभुकों का अंगूठा लगाना जरूरी है। कई बार प्रखंड कार्यालय सहित विभागीय अधिकारी को मशीन में नेटवर्क नियमित नहीं रहने की लिखित जानकारी दी गई है। लेकिन इस पर विभाग ने कोई पहल नहीं किया।