भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में कोविड-19 के विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक में गढ़वा अपर समाहर्ता एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कोविड-19 के विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो, इस के लिए सभी लोग मिलकर काम करें । गांव और समाज के लोगों को टीकाकरण केंद्र लाकर उसे टीकाकरण कराने का काम करें । उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है । वीडियो विपिन कुमार भारती ने कहा कि टीकाकरण में सरकार के सभी विभाग के कर्मियों, एनजीओ के सदस्यों को लगाया जा रहा है।
सभी लोग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करें।बैठक में शामिल होने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरिया द्वारा सभी विभागीय कर्मियों को पत्र निर्गत किया गया था । पत्र के आलोक में सभी विभाग के कर्मी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से अंचल पदाधिकारी मदन महली, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार रजक , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा )रवि शंकर, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, बाल विकास परियोजना, जेएसएलपीएस ,सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका
सभी बीएलओ, पारा शिक्षक, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य विभाग के लोग शामिल थे ।