गढ़वा :
जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में आज परंपरागत तरीके से भैया दूज का गोधन पूजा हर्षोल्लास संपन्न हुआ।

इस मौके पर महिलाओं ने अपने भाई की दीर्घायु होने की कामना करते हुए परंपरा के अनुसार पहले संगिनी के नुकीले कांटो से अपने आप को कष्ट देकर फिर गोधन कुटा।

इसके पश्चात परंपरा के अनुसार उपवास रखने के बाद खीर पुरी का भजन लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। परंपरा के अनुसार इस मौके पर बहने अपने भाई कि जीवन में मंगल कामना और दीर्घायु होने की आशीर्वाद मांगती है। इस मौके पर गढ़वा शहर के अशोक बिहार जोरईया, पुरानी बाजार टंडवा बिशुनपुर भागलपुर सहित शहर के तमाम इलाकों में बहनों ने गोधन पूजा किए।