गढ़वा :
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के बंशीधर नगर मुहल्ला में रंगोली बनाने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में 4 लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष के ओम प्रकाश राम का पुत्र नीतीश कुमार एवं उसकी पुत्री नेहा कुमारी जबकि दूसरे पक्ष के मंटू कुमार राम एवं उसके दादा सीताराम के नाम शामिल हैं इनमें नीतीश कुमार व सीताराम को इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में एक पक्ष के ओम प्रकाश राम ने बताया कि दिवाली के रात में उसकी पुत्री रंगोली बना रही थी इसी दौरान मंटू कुमार उसे देख कर अनवन बोल रहा था इसी बात को लेकर उसके साथ हुआ था इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा मामला को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था घटना के बाद सीताराम मंटू कुमार एवं उसके परिजनों ने घर पर पहुंचकर मारपीट करने लगा दूसरे पक्ष सीताराम ने बताया कि मंटू कुमार को सभी लोग डांट फटकार कर मामला को शांत कर दिया गया था बाद में ललित राम रविंद्र राम आदि वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है