whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281087
Loading...


ग्रामीणों ने सर्व सहमति से छठ घाट की भूमि मुक्त करने के मामले में 18 लोगों पर छठ पूजा में शांति भंग किए जाने की संभावना पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का ग्रामीणों ने किया मांग

location_on रमना access_time 05-Nov-21, 07:04 PM visibility 652
Share



ग्रामीणों ने सर्व सहमति से छठ घाट की भूमि मुक्त करने के मामले में 18 लोगों पर छठ पूजा में शांति भंग किए जाने की संभावना पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का ग्रामीणों ने किया मांग


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : रमना पंचायत सचिवालय के समीप नवनिर्मित थाना भवन के अस्थाई कटीला चारदीवारी से छठ घाट की भूमि को मुक्त कराने को लेकर मुरती टोला के महूराम में ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार के अपराहन संपन्न हुई | आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सर्व सहमति से छठ घाट की भूमि मुक्त करने,18 लोगों पर छठ पूजा में शांति भंग किए जाने की संभावना पर दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के झूठे मुकदमे में नहीं फसाने की गारंटी की मांग करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के प्रतिनिधि मुक्तेश्वर पांडेय, जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार तूफानी तथा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ,अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार को आवेदन सौंपा है|ग्रामीणों ने कहा कि मांग नहीं माने जाने की स्थिति में ग्रामीण छठ पर्व नहीं मनाएंगे तथा छठ घाट के समीप अवस्थित हनुमान मंदिर में पूजा बंद रहेगा|ग्रामीण मौके पर मौजूद नेता और जनप्रतिनिधि को प्रशासन और सरकार से वार्ता करने के लिए अधिकृत किया है|हालांकि ग्रामीणों की बैठक में मौजूद ताहिर अंसारी ने लोगों को छठ पर्व मनाने तथा हनुमान मंदिर में पूजा करने का आग्रह किया है|उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगे सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाई जाएगी|विदित हो कि पिछले कई माह से ग्रामीण छठ घाट के लिए कुछ भूमि की मांग सरकार और प्रशासन से करते आ रहे हैं |फल स्वरूप मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के पहल पर उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने 2 नवंबर को नवनिर्मित थाना भवन के परिसर में छठ घाट आयोजन समिति के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर समाधान का प्रयास किया था |परंतु कोई ठोस निर्णय नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों ने छठ पर्व नहीं मनाने तथा हनुमान मंदिर में पूजा नहीं करने का निर्णय लिया है |मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, रोहित वर्मा, रामचंद्र राम,श्याम बिहारी प्रजापति,सुनील गुप्ता, संजय वियार, विकास कुमार गुप्ता, राजकुमार साह, मनोज प्रजापति,मीरा देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, कुंती देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play