(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
मकरी ढेकुलिया निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा व कस्तूरबा विद्यालय के समीप एक विधवा महिला के घर मे बीती रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी सहित डेढ़ लाख की की चोरी
भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी ढेकुलिया निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा व कस्तूरबा विद्यालय के समीप एक विधवा महिला के घर मे बीती रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी सहित डेढ़ लाख की चोरी कर ली घटना के समय घर के सभी सदस्य घर मे ही गहरी नींद में सोए थे घटना की जानकारी सुबह होने पर इसकी सूचना थाना को दिया ।थाना प्रभारी सतीस कुमार ने घटना स्थल का मुयाना कर पीड़ित से घटना की जानकारी प्राप्त किया ।पीड़ित ने शोने के गहना एक लाख पन्द्रह हजार व नगद पेंतीस हजार रु मूल्य नुकशान का लिखित शिकायत थाना में दिया ।बताते चले कि इसके एक माह पूर्व भी चोरों ने तीन घर व एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।