कांडी :
कांडी-थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव निवासी निरंजन राम का 5 वर्षीय पुत्र देव कुमार उर्फ भोला की मृत्यु बुधवार की रात में इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गयी।
गुरुवार को सुबह में परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर व गांव में कोहराम मच गया वह पीलिया रोग से पीड़ित था इलाज के लिए गढ़वा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर गंभीर स्थिति को लेकर डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिए भोला को रिम्स में भर्ती किया गया था जहां पर बुधवार की रात में वह अंतिम सांस ली मृतक तीन भाइयों में माझिल था मुखिया मीना देवी ने मृतक के घर आकर परिजनों को सांतावना दी अंतिम संस्कार सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित मुक्तिधाम में गुरुवार को किया गया।