खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के खरौंधी राजी मुख्य पथ पर हरियरी गांव निवासी विशाल पटेल उम्र 13 वर्ष पिता बिंदु पटेल का टेंपो के दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार टैंपो राजी से खरौन्धी जा रहा था। चालक ने अनियंत्रण होकर संकीर्ण मोड़ पर पलट दिया जिसके बाद चालक तथा उस पर कुछ बैठे लोग फरार हो गए वही मौके पर विशाल पटेल उम्र टैम्पो के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने टेंमो को उठाया तो देखा कि एक बच्चा मृत पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान स्थनीत लोगो के द्वारा विशाल पटेल के रूप में किया गया पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया। इधर घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी अभय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के बारे में जानकारी लिया ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया।
वही थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि टेंपो को थाना लाया गया है वही चालक घटना के बाद फरार हो गया है। उसे जल्द ही फिरफ्तार किया जाएगा।