बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर:--प्रखंड के ठरका ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव उर्फ छोटे राजा,मुखिया उषा देवी, बीडीसी प्रभा देवी, समाजसेवी मुक्तेश्वर पांडेय,मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम ने संयुक्त रुप से फिता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। वातावरण शुद्ध होता है। इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए।उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति पूर्वक देवी जागरण का आनन्द उठाने की अपील किया। मुखिया उषा देवी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे पंचायत में देवी जागरण का आयोजन हुआ है।
उन्होंने कहा की कोरोना वैश्विक महामारी के कारण विगत दो साल में इस तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हम सभी लोगों से आशीर्वाद मांगने आई हूँ। मौके पर समाजसेवी अमरनाथ पांडेय बाबूलाल दुबे,प्रणय राम, मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम, महेंद्र पासवान, श्री बंशीधर क्लब अध्यक्ष बाल्मीकि गुप्ता,सचिव मधुश्याम यादव, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता,अमित यादव, मनदीप यादव, विनय गुप्ता, गिरजा शंकर यादव,अमित कुमार यादव, बलवंत यादव मुकेश पासवान, विनोद पासवान, उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार यादव ने किया।