बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नरही पंचायत अंतर्गत मर्चवार लिफ्ट एरिगेशन के निकट स्थित छठ घाट की साफ सफाई गुरुवार को सलसलादी ग्राम निवासी सह भावी मुखिया प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह ने कराया।
उन्होंने बताया कि इस छठ घाट पर मर्चवार व सिंहपुर ग्राम के व्रतधारी छठ पूजा करने आते है।छठ घाट पूरी तरह झाड़ियों से पटा था।व्रतधारियों को असुविधा नही हो इसके लिए जेसीबी लगाकर झाड़ियों को साफ सुथरा कराया गया है।उन्होंने कहा कि अब छठ घाट पूर्ण रूप से साफ सुथरा हो गया है।मौके पर नंदकिशोर ठाकुर,फूल मोहम्मद अंसारी,संतलेश पासवान,सलीम अंसारी,जाफर अंसारी,अनिल ठाकुर,अरविन्द कुमार ठाकुर,राकेश राम सहित अन्य उपस्थित थे।