मेराल :
मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत गेरुआ के कजराठ गांव में शुक्रवार को श्रम विभाग गढ़वा के द्वारा ई श्रम निबंधन श्रमिक कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया l
शिविर में मुख्य रूप से मनरेगा मजदूर, सखी मंडल, कृषक मजदूर, घरेलू मजदूर, रसोईया, प्रवासी मजदूर सेविका - सहायिका सहित अन्य असंगठित श्रमिकों को यू एन ए कार्ड का निबंधन ऑनलाइन कर मौके पर वितरण किया गया l इस मौके पर श्रम विभाग मेराल एस एम विकास कुमार ने बताया कि श्रम अधीक्षक गढ़वा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायत के गांव गांव में निबंधन कैंप आयोजन कर श्रमिकों का निबंधन किया जा रहा है , विभाग के निर्देशानुसार वैसे मजदूरों का निबंधन किया जाना है जो मजदूर हैं जिसकी जीविका ही मजदूरी है इस निबंधन कार्ड से भारत सरकार के द्वारा दो लाख का प्रीमियम बीमा के साथ अन्य कई कल्याणकारी योजना श्रम विभाग से संचालित योजना कि लाभ श्रमिक तक पहुंचे इस उद्देश्य से गांव तक कैंप लगाकर निबंधन प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है इस शिविर में कुल दो सौ छत्तीस लोगों का इश्रम कार्ड वितरण किया गया l उन्होंने सभी श्रमिक वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक कार्ड बनवाने की अपील किया l इस मौके पर अभिषेक कुमार हासनदाग सीएससी संचालक उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी शंभू चौधरी देव बली चौधरी कृष्णा राम ओम प्रकाश कुमार ललिता देवी सरिता देवी सहित कई महिला पुरुष श्रमिक उपस्थित थे l