मेराल :
युवा फ्रेंड क्लब के तत्वधान में बुधवार की रात्रि लक्ष्मी पूजा महोत्सव के अवसर पर रेजो गांव के दुनोखाड़ में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुखिया दुखन चौधरी बीजेपी के जिला महामंत्री संतोष दुबे मेराल दक्षिणी के जिप सदस्य राम नरेश चौधरी पूर्व जिप सदस्य संजय भगत पत्रकार रमाशंकर चौबे इत्यादि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुखिया दुखन चौधरी ने लक्ष्मी पूजा महोत्सव पर दुगोला कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार आपसी सौहार्द बनाकर बनाने की जरूरत है तथा इस गांव में अधिकतर लोग जुगा शराब से ग्रसित हो रहे हैं जुआ खेलना शराब बनाना एवं पीना बंद करने की आवश्यकता है तभी समाज का विकास हो पाएगा बीजेपी के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मी पूजा असत्य पर सत्य का विजय हुआ है जिसे हम लक्ष्मी पूजा के रूप मनाते है साथ ही दीपावली भी बड़े धूमधाम से शांतिपूर्ण तरीके से बनाने की आवश्यकता है आज इस त्यौहार को बड़े पैमाने पर हजारों की संख्या में दीयों से सजा कर जगमगाता रोशन किया जा रहा है इसका सबसे बड़ा उपलब्धि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है जिप सदस्य श्री चौधरी ने लक्ष्मी पूजा महोत्सव पर है उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए दुगोला कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आनंद लेने की बात कहीं।
पूर्व जिप सदस्य श्री भगत ने युवा फ्रेंड क्लब के लोगों को बड़े पैमाने पर लक्ष्मी पूजा महोत्सव कार्यक्रम करने के लिए बधाई दिया। और उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की ओर से लक्ष्मी पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को 5100 रुपए नगद सहयोग दिया। दुगोला कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार गढ़वा से भोजपुरिया लोक गायक हैप्पी चंद्रम एवं रांका अनुमंडल से मनोज भारती के बीच जमकर रात भर दुगोला मुकाबला हुआ लोगों ने दुगोला कार्यक्रम मुकाबला का रात भर खूब आनंद लिया।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी सचिव जयकुमार चौधरी कोषाध्यक्ष रमेशी चौधरी उप सचिव उदय चौधरी ओमप्रकाश चौधरी राजकुमार चौधरी अनूप शुक्ला हरेंद्र चौधरी नंदू चौधरी संजय चौधरी शिव नारायण चौधरी सुरेंद्र चौधरी छोटेलाल प्रसाद सुनील ठाकुर मानदेव चौधरी विवेकानंद चौबे सहित बड़ी संख्या में दुगोला कार्यक्रम का आनंद लेने महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।