रेहला :
उमेश सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचम्पा एवं रेहला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल सिंह एवं प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका गीता पांडे ने किया। मौके पर बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाया गया साथ है दीपावली से संबंधित भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी ग्रुप से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी लोगों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक शैलेश चौबे अजीत तिवारी मनीष पांडे अब्दुल लतीफ सुरेन्द्र शर्मा मनीष चौबे विकास चौबे विकास पांडे नूतन पांडे आशु चौबे मधु चौबे अनुज शर्मा उपस्थित थे।