गढ़वा :
गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में 6 नवंबर को महिला फुटबॉल टीम का गठन हेतु चयन ट्रायल उच्च विद्यालय भंडारिया के प्रांगण में आयोजित किया गया है जिसमें गढ़वा जिला के महिला फुटबॉल खिलाड़ी जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है सम्मिलित हो सकते हैं।
चयनित खिलाड़ी दिनांक 8 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय टीम के लिए सेंट्रल में मेगा स्पोर्ट्स होटवार रांची में भाग ले सकेंगे भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा मैट्रिक का एडमिट कार्ड की छाया प्रति लेते आएंगे यह जानकारी गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन जे खान नदी विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नंबर इंडियन 9162751486 ,7903868168 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं