गढ़वा :
गढ़वा पांडू थाना क्षेत्र के कजूर कला गांव निवासी रामपति ठाकुर 50 वर्ष किट नाशक दवा खाने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक का पुत्र रीतेश ठाकुर ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था । शराब का सेवन हमारे पिताजी करते थे। गुरुवार को घर से निकले की कहीं जा रहे हैं अचानक घर से कुछ दूरी पर ग्रामीणों द्वारा पता चला कि पिताजी अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। आनन-फानन में हमने उठाकर बिश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ।बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गढ़वा लाया गया है। लेकिन इलाज के करीब 1 घंटे के बाद मौत हो गई। वही गढ़वा पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
परिजन कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं मौत कैसे हुई स्पष्ट जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है।