गढ़वा :
गढ़वा मझियाव कांडी रोड में गहेड़ी मोड़ के पास आमने सामने मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।
घायलों में मझियाव थाना के मोरबे गांव निवासी दीपू ठाकुर जबकि विपरीत दिशा से आ रहे मजियाव थाना के रामपुर मझियागवा निवासी अक्षय रवि का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया कि दीपू ठाकुर दीपावली का बाजार कर घर वापस आ रहा था इसी क्रम में गहेडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहा मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कि गिरकर दोनों व्यक्ति घायल हो गए आसपास के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है।