बंशीधर नगर :
-- नगर उंटारी -गढ़वा मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर गुप्ता लाइन होटल के समीप किसी अज्ञात कार के धक्के मारने से मोटरसाइकिल सवार नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी रमेश चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचओ शांति लता के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि रमेश चंद्रवंशी किसी अपने पर्सनल काम कर रमना से नगर उंटारी अपने घर आ रहे थे तभी गुप्ता लाइन होटल के पास किसी अज्ञात कार ने उनके मोटरसाइकिल को धक्का मारते हुए फरार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ समाजसेवी मुक्तेश्वर पांडेय,पप्पू जायसवाल, सहित अन्य लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर इलाज के बारे में जानकारी।