मेराल : राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान प्राथमिकता के साथ चलाया जा रहा है ताकि लोगों में साफ एवं स्वच्छ रहने की आदत बन सके ।मुहिम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सभी तंत्र लगा हुआ है ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आए। लेकिन मेराल के स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जब मेराल हाई स्कूल के मैदान में कुछ दिन पूर्व विधिक जागरूकता से संबंधित बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के बाद बड़ी मात्रा में कूड़े करकट को मैदान में ही छोड़ दिया गया।
इतना ही नहीं ग्राउंड में गड्ढे भी किए गए थे जो यथावत रह गया। मैदान में गंदगी के कारण जहां विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा वही स्थानीय लोग जो सुबह शाम टहलने जाते हैं उन्हें भी काफी दिक्कत हुई।
प्रशासन की यह लापरवाही लोगों को नागवार लगा। अंत में स्थानीय लोगों ने बुधवार के सुबह सामूहिक रूप से अभियान चलाकर ग्राउंड में फैले कूड़े करकट को एकत्रित करने के बाद जलाकर नष्ट किया, तथा स्थानीय प्रशासन की रवैया के प्रति निराशा व्यक्त की। सफाई अभियान चलाने वाले व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा महेंद्र प्रसाद कैलाश प्रसाद तालो सोनी रविंद्र गुप्ता जगन्नाथ प्रजापति प्रभु कांत राम डॉक्टर बंगाली राम पूजन पासवान अरविंद कुमार अभिषेक कुमार चंद्रदेव राम इत्यादि लोगों ने कहा कि सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस तरह की लापरवाही बेहद निराशाजनक है।