गढ़वा :
राजघराना ट्रेंडस किलर ब्राडेंड के शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को राज घराना के प्रोपराईटर रवि केशरी के पिता द्वारिका प्रसाद केशरी और माता रेखा देवी और केशरवानी समाज के अध्यक्ष संतोष केशरी ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर और फीता काटकर किया।
मौके पर समाज के अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा कि शहर मे इस तरह के शोरूम की जरूरत थी। ब्राडेंड कपड़ा लेने के लिए शहर के लोगों का दूसरे शहर में जाना पड़ता है। गढ़वा के जरूरत को देखते हुए राजघराना के प्रोपराईटर के किलर ब्राडेंड शोरूम का उद्घाटन करावाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से शहर का विकास होगा। प्रोपराईटर महाश्वेता केशरी ने बताया कि उचित मूल्य पर किलर ब्राडे के कपड़ा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि छह महापर्व तक विशेष छुट भी चल रही है। मौके पर विजय सिन्हा, अजय आनंद, धनंजय अग्रवाल, रितेश केशरी, अनुप चौधरी, कृष्णा प्रसाद केशरी, सरजू प्रसाद केशरी, जुली केशरी, मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।