गढ़वा :
धनतेरस के मौके पर बाजार में दौलत छाया रहा। गढ़वा शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों के बाजारों में मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की।

सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजार सज गये थे। दोपहर तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। देर रात क बाजारों में खरीदारी को ले भीड़ देखी गयी। बाजारों में भीड़ के कारण जाम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बर्त्तन दुकान से लेकर ज्वेलरी दुकानों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। ऑटोमोबाइल्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित बड़े वाहनों के शोरूम से भी जमकर खरीदारी हुई। -
5 करोड़ से अधिक की सोने-चांदी की हुई खरीदारी-05 करोड़ से अधिक की बाइक की बिक्री हुईं।

मौके पर शहर के लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से जमकर खरीदारी की।
धनतेरस पर जमकर धन बरसा मंगलवार को बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। सोने-चांदी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शुभ मुहूर्त में सामान खरीदने की ललक से बाजारों में जाम की स्थिति रही। जिले में रात 11 बजे तक खरीदारों की भीड़ रही। एक अनुमान के अनुसार जिले में 75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।