बड़गड़ : प्रखण्ड के विभिन्न संस्थानों में रविवार को सीआरपीएफ 172 डी बटालियन द्वारा पौधा रोपण अभियान के तहत पांच सौ फलदार वृक्ष लगाये गये। सीआपीएफ के कमांडेंट आशिष कुमार झा के निर्देश पर उक्त अभियान के तहत महुआटिकर स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के परिसर सहित बाडी़ खजुरी के संत पीटर स्कूल व बड़गड़ मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मैदान में मुख्यतः आंवला, शरीफा, कटहल, बेल आदि के पौधे लगाये गये।
सहायक कमांडेंट अश्विनी कुमार ने बताया की सीआरपीएफ के द्वारा पूरे जिले भर में पौधा रोपन अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत कुल दो हजार फलदार पौधे लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि लगाये जा रहे पौधे फलदार के साथ साथ छायादार भी हैं।
संस्थान के लोग इसकी अच्छी तरह से देखभाल करें ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस मौके पर इंस्पेक्टर चंद्रबोस सिंह, मिथलेश सिंह, अविनाश रंजन, धर्मेंद्र कुमार, रामानुज शर्मा आदी उपस्थित थे ।