भवनाथपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव को लेकर रविवार को बीडीओ उमेश मण्डल व थाना प्रभारी सीबी सिंह ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये प्रचार-प्रसार किये।
थाना प्रभारी सी बी प्रसाद सिंह ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये रविवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार नहीं लगाने का अपील करते हुए वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन का लोगों से कड़ाई से अनुपालन करने व अपने मुँह पर मास्क व गमछा लगाने का निर्देश दिया, अन्यथा उल्लंघन करने पर प्रशासन कारवाई करने को बाध्य होगी।
कहा कि बाजार में भीड़ नहीं लगाये,अगर बाजार में जाएं तो शारीरिक दूरी के तहत ही जाएं तथा सभी लोग बाहर निकलने पर दो पहिया या चारपहिया वाहनों में भी चलते समय मुंह पर मास्क आवश्यक रूप से लगाये, जो भी लोग यह नियम का पालन नहीं करते हुए दिखेगा,उसके खिलाफ प्रशासन कारवाई करेगी।
उन्होंने कहा आप बहुत जरूरी कार्यों से अपने घरों से बाहर निकलें। क्योंकि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, इसलिये आप बेवजह सड़क पर नहीं घूमें,और घर में रहकर खुद को तथा अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें।