whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196874
Loading...


मझिआंव प्रशासन ने मास्क के प्रति चलाया लोगों में जागरूकता अभियान

location_on मझिआंव access_time 12-Jul-20, 10:53 PM visibility 661
Share



						मझिआंव प्रशासन ने मास्क के प्रति चलाया लोगों में जागरूकता अभियान
मास्क के प्रति जागरूक करते प्रशासनिक अधिकारी


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : कोरोना वायरस महामारी की रोक थाम हेतु उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश के आलोक में रविवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के नेतृत्व में भीड़ भाड़ मे रहने वाले दुकानदारों, आम लोग एवं ऑटो चालकों को हर हाल में मास्क पहने की सलाह दी गई। साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करमडीह, खरसोता चौक एवं बाजार के चौक चौराहों पर जन जागरूकता अभियान चलाकर इस खतरे से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी छोटे बड़े दुकानदार अपनी अपनी दुकान के बाहर बोर्ड लगाएं जिसमें मास्क संबंधित स्लोगन लिखा होना चाहिए। ताकि लोग मास्क पहनकर इस अभियान को सफल बना सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि बगैर मास्क का किसी भी परिस्थिति में ग्राहकों को सामग्री देने से परहेज करें अन्यथा वैसे दुकानदारों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
साथ ही सभी ऑटो चालकों को मास्क पहनना जरूरी है साथ ही चार सवारी से ज्यादा यात्रियों को ना बैठायें। उन्होने कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में भी छोटे-बड़े कर्मचारी या अधिकारी मास्क का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे। बगैर मास्क के सवारी को ऑटो में नहीं बैठाएं, साथ ही सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कारण जरूरी है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इधर अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट राकेश सहाय ने कहा कि जो व्यक्ति इसका अनुपालन नहीं करेगा वैसे व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार से चालान काटा जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play