रमना : दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल बालिका उच्च विद्यालय रमना के 271 छात्राओं में स्नेहा वर्षा 82. 80 % अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं रानी गुप्ता 82 .60 % अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त की है, जबकि तीसरे स्थान पर साक्षी शुक्ल 82 % अंक प्राप्त की है।
छात्राओं के परीक्षा परिणाम से अभिभावक एवं विद्यालय परिवार में उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को अब सब्जेक्ट का चयन करना होगा। इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया है।
विदित हो कि प्रखंड का इकलौता जैक द्वारा स्थापना अनुमति प्राप्त गैर अनुदानित उक्त विद्यालय है।
जो आंशिक शिक्षण शुल्क से संचालित है। 1992 में स्थापित इस वियालय का 1995 से लेकर 2020 तक दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम हमेशा बेहतर रहा है।