गढ़वा : बंशीधर नगर राज परिवार में कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। इस परिवार के पूर्व कांग्रेसी विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज गढ़वा में कुल पांच नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसी के साथ गढ़वा में टोटल संक्रमितों की संख्या 149 हो गई है।
कल मिले दो गर्भवती संक्रमित महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। अभी गढ़वा में 38 संक्रमित मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 109 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर वापस चले गए हैं।
इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमण की कम्युनिटी ट्रांसफर की शुरुआत हो गई है।
आज गढ़वा जिले में बंशीधर नगर से दो, रमना से दो व भंडरिया वन विभाग से एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इन सभी संक्रमितों को सदर अस्पताल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इन लोगों के संपर्क की जांच की जा रही है। इनमें संक्रमण कहां से आया इसका भी पता किया जा रहा है। साथ ही इनके संपर्कितों की भी जांच की जा रही है।