खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के चंदनी ग्राम के बंधरवा टोला वार्ड नंबर 14 में सड़क पर कीचड़ के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
वहां के ग्रामीण बीपी यादव का कहना है कि 10 वर्षों से यहां जनप्रतिनिधियों का गुलामी का दंश यह गांव जेल रहा है किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान हम सभी ग्राम वासियों पर नहीं है। इसके बारे में मुखिया स्थानीय विधायक से कितने बार हम लोग सभी ग्राम वासियों ने सड़क बनाने का अनुरोध किया। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब चुनाव का समय आता है तो अपनी लंबी - लंबी वादा करके चले जाते हैं और हम लोग अपना अमूल्य वोट देकर चुनाव जिताते हैं, फिर भी आज तक विकास के नाम पर ठगा महसूस कर रहे हैं।
यह टोला लगभग 300 आबादी वाला क्षेत्र है।
कभी कोई अगर बीमार पड़ जाता है उस परिस्थिति में गाड़ी तो आ ही नहीं सकता है उसे किसी तरह डोली में बैठाकर या अपने कंधों पर बैठाकर हॉस्पिटल ले जाया जाता है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।