भवनाथपुर :भवनाथपुर सेल आरएमडी के टाउनशिप प्लांट के अंदर एमएसडीएस बिजली कंट्रोलर कार्यालय में बीती रात्रि लगी शार्ट सर्किट से भीषण आग से बाधित विद्युत आपूर्ति सेवा को आज दोपहर 2:30 बजे दूसरे पैनल से बहाल कर दिया गया। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
जहां तक आग लगने से सेल के हुए नुकसान का प्रश्न है? अभी तक इसका आकलन नहीं किया जा सका है। लेकिन सेल के सूत्रों के अनुसार आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है।