whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206222
Loading...


मनरेगा योजना का कार्य किये बिना ही निकाल ली गयी राशि

location_on डंडई access_time 12-Jul-20, 05:53 PM visibility 665
Share



						मनरेगा योजना का कार्य किये बिना ही निकाल ली गयी राशि
विरोध व्यक्त करते ग्रामीण


प्रवीण कुमार check_circle
संवाददाता



डंडई : सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना में भारी घोटाला का मामला सामने आया है, मामला प्रखण्ड के जरही पंचायत में मनरेगा कार्य में बिना काम कराये ही पैसा निकासी का मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीण एवं मजदूरो ने काफी हंगामा किया। ग्रामीण मदन कुमार, अनिल रवि, अनिल कुमार, रामप्रताप राम, सतेंद्र राम, शिव कुमार चौबे, भरदुल राम, सुरेंद्र राम, सतेंद्र राम, उपेंद्र राम, सुदामा राम, कंचन राम, अशोक राम, कमलेश पासवान, कमलेश राम, रामवृक्ष सिंह आदि काफी संख्या में ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय से मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जरही हाई स्कूल के फील्ड का समतलीकरण मनरेगा के तहत होना है।जिसकी प्राक्कलन राशि 2.81 लाख है।
जिसमें पदाधिकारियों के मिलीभगत से मेठ द्वारा बिना काम कराये ही पहली किस्त की राशि 27936 रुपये की निकासी कर ली गई है। जितनी राशि की निकासी हुई है, उसके अनुरूप 10 प्रतिशत भी कार्य नहीं हुआ है। वहीं मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद ने कहा कि मैं उपायुक्त महोदय से मांग करता हूं कि मनरेगा कार्य में इस तरह से बिना काम कराये ही पैसा का निकासी कर बंदरबांट कर लेने के कार्य पर रोक लगाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई किया जाए, ताकि क्षेत्र में बेरोजगारी की मार झेल रहे गरीब मजदूर को काम मिल सके और वह अपना बाल - बच्चों का पेट भर सके। उन्होंने आग्रह किया कि अगर अधिकारियो को पैसों का बंदरबांट करना ही है तो भोले - भाले ग्रामीण जनता को मूर्ख ना बनाकर स्वयं अपने से ही पैसा निकाल कर, बंदरबांट कर लें।
ग्रामीण के नाम पर पैसों का बंदरबांट ना करें। इस संबंध में बीपीओ सह रोजगार सेवक अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि मैं पिछले 15 दिनों से छूटी पर गया था। अभी दो दिन पहले ही आया हूँ, इस मामले में जाँच करने के बाद ही कुछ बता सकता हूँ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play