whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209058
Loading...


जनसंख्या दिवस पर किया गया परिवार नियोजन कार्यक्रम का शुभारंभ

location_on भवनाथपुर access_time 11-Jul-20, 11:24 PM visibility 660
Share



						जनसंख्या दिवस पर किया गया परिवार नियोजन कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम में उपस्थित डाक्टर और कर्मचारी


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के पर प्रभारी डॉ दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर परिवार नियोजन कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। उक्त कार्यक्रम11जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। मौके पर उन्होंने कर्मियों से कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए इस कार्यक्रम को पूरे ईमानदारी पूर्वक सफल करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के लोग सक्रिय रुप से लगे रहें। उन्होंने कर्मियों से इस कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंदर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया,ताकि कार्यक्रम की सफलता में हमें मदद मिल सके। श्री सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में 115 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन तथा पुरुष नसबंदी का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है,इसे लेकर आगामी 15 जुलाई को अस्पताल परिसर में ऑपरेशन शिविर रखा गया है,जिसमें 20 लोगों का ही ऑपरेशन किया जाएगा।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पुरुष नसबंदी कराने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा,क्योंकि गांव-देहात में लोगों के बीच भ्रांतियां बनी हुई है कि पुरुष नसबंदी के बाद पुरुष कमजोर हो जाते हैं,और वे कोई भारी काम नहीं कर सकते,लेकिन यह केवल भ्रांतियां हैं,और पुरुष नसबंदी सबसे सुरक्षित है,इससे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के कार्य कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तथा कोरोना सहित अन्य सभी तरह की स्वास्थ्य जांच के बाद ही किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में परिवार नियोजन के तहत लोगों को निरोध,अप्सरा गर्भनिरोधक गोली की वितरण किया जाएगा।
वहीं तैनात एएनएम और एमपीडब्लू द्वारा परिवार नियोजन के उपाय की लोगों के बीच जानकारी को साझा करेंगे। मौके पर महिला दंत चिकित्सक स्नेहलता, आयुष डॉ नितेश भारती, अभिनीत विश्वास, जेपी ठाकुर, एकाउंटेंट प्रदीप कुमार पाठक, नेत्र सहायक सोनी कुमारी, बीटीटी धर्मजीत राम, एलटी कुलदीप शर्मा, एसटीएस संजय कुमार, अनुरंजन पांडेय आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play