गढ़वा : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह गढ़वा जिला के प्रभारी श्याम नारायण दुबे ने आज पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूरे देश में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना है, देश आत्मनिर्भर बने उसी के निमित्त केंद्र सरकार के द्वारा इस कोरोना महामारी में 20 लाख करोड़ रुपए का देशवासियों के लिए पैकेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ही विभिन्न तरह के समान निर्मित होंगे जिससे देश को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अंजनी तिवारी, भाजयुमो के रितेश चौबे, अविनाश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।