भवनाथपुर : 24 घंटे बाद आई बिजली की चकाचौंध को भवनाथपुर के लोग महसूस भी नहीं कर पाए थे, कि अचानक बिजली गुल हो गई पता चला आरएमडी सेल भवनाथपुर के टाउनशिप प्लांट के अंदर एमएसडीएस बिजली कंट्रोलर कार्यालय में शार्ट सर्किट से भीषण आग लगी है। सीआईएसएफ के जवान व भवनाथपुर पुलिस के सहयोग से घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में नुकसान का अनुमान अभी नहीं लग पाया है।
मगर खबर है कि काफी नुकसान पहुंचा है घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीबी सिंह ने दमकल को सूचना दे दी थी, परन्तु एक घण्टे लेट दमकल पहुंचा वरना और पहले आग पर काबू पाया जा सकता था।