गढ़वा : गढ़वा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ब्लास्ट किया है। आज एक साथ कुल 24 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें 10 गर्भवती महिलाएं हैं। इसी के साथ गढ़वा में टोटल संक्रमितों की संख्या 144 हो गई है। अभी 35 मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 109 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर वापस चले गए हैं।
इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमण की कम्युनिटी ट्रांसफर की शुरुआत हो गई है।
आज गढ़वा शहर के विभिन्न मोहल्ले से आठ कोरोना संक्रमित वो की पहचान हुई है। जबकि मेराल के विभिन्न गांव की 10 गर्भवती महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई।
इसी तरह भंडरिया में तीन, रंका में एक एवं नगर उंटारी में दो कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गढ़वा शहर से मिले आठ संक्रमितों में चार संक्रमित पुलिस लाइन से, एक पीसीआर का जवान, एक सीआरपीएफ का जवान, एक सहीजना मोहल्ले से व एक मेन रोड से संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि मेराल प्रखंड के जरही, देवगाना व संगबरिया से 10 गर्भवती महिलाएं संक्रमित हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इन सभी संक्रमितों को सदर अस्पताल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इन लोगों के संपर्क की जांच की जा रही है। इनमें संक्रमण कहां से आया इसका भी पता किया जा रहा है। साथ ही इनके संपर्कितों की भी जांच की जा रही है।