भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सीलन और जलजमाव के चलते अब तक आधा दर्जन लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो कर गिर चुके हैं। अरसली उतरी गांव में दो जोड़ी खपरैल मकान गिर गया। अरसली गांव के दुर्गा मंदिर के पास हाफिज अंसारी,बुद्धराज सिंह, संभु सेठ वहीं अरसली मस्जिद के पास फारूक अंसारी का खपरैल घर गिर गया जिसके मलवे से मस्जिद के पास मेन रोड पर सड़क व नाली जाम होगया है। शुक्रवार को अचानक पूरे दिन की हुई भारी बारिश से सभी का घर गिर गया। संयोग अच्छा था, उस समय परिवार के सदस्य उस घर के बाहर दूसरे कमरे में थे इस से बड़ी दुर्घंटना टल गयी। सभी गरीब परिवार अपने घर की हुई क्षति से आहत है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि अगर समय रहते इसकी देख रेख व प्रशासन से मदद नही मिली तो बाकी का भी घर गिर जाएगा।