बंशीधर नगर : शुक्रवार की शाम में प्रखंड के बरडीहा गांव में लगातार बारिश होने की वजह से जहांगीर अंसारी का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया। जिससे घर में रखा हुआ सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। नष्ट होने वाले सामानों में पलंग, बक्सा, चावल, गेहूं सहित अन्य खाने-पीने की सामग्री भी बर्बाद हो गए।जहांगीर अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही लगातार बारिश होने से मिट्टी का मकान जिसमें पहले से पानी टपक रहा था,वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया उन्होंने बताया कि परिवार में 4 सदस्य रहते हैं। उनकी पत्नी दिव्यांग भी है। घर गिरने की सूचना मिलने पर मुखिया मुस्ताक अहमद शेख ने घर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को मदद किया जाएगा।