रमना : रमना थाना क्षेत्र के हरादाग कला और खुर्द अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान उक्त दोनों शराब भट्ठी से एक सौ बीस लीटर तैयार शराब,शराब बनाने के उपकरण,अल्मुनियम के तसला,ड्रम आदि को जब कर लिया है। मौके चार बढ़े ड्रम और बीस छोटे- छोटे भैट में तैयार किए गए जवाब महुआ को नष्ट कर दिया। उत्पाद विभाग की छापेमारी की भनक लगते हैं भट्ठी संचालन में शामिल लोग भागने में सफल रहे। उक्त दोनों भट्ठी संचालन में लगे सूर्यदेव चौधरी और अरुण शाह पर मामला दर्ज कर लिया गया है।