रमकंडा : रमकंडा थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय के जगुआर में स्थानांतरण होने पर थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु दरोगा, पीएसआई, एसआई, जैप आठ के जवान सहित अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये थाना प्रभारी तामसोय ने भावुक होते हुए कहा कि थाना से उन्हें जो सम्मान मिला है, उनके जीवन की अमूल्य निधि है। इसके साथ ही अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान बिताए गये पलों को सांझा किया। इसके पूर्व एसआई सन्मुख राम, जितेंद्र तिवारी, मुनेश्वर राम विरोधी सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी के कार्यकलापों सहित उनके व्यवहार व सादगी भरे जीवन और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वाहन किये जाने की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेकटर उत्तम कुमार गुरु ने किया।
इस मौके पर मुंशी बाबूलाल कुमार, ऑपरेटर रामानंद यादव, रेडियो ऑपरेटर शशिशेखर मिश्रा, पीएसआई संतोष कुमार, स्पेशल ब्रांच के पीयूष जायसवाल, जैप कंपनी कमांडर सुरेश मांझी, बबन सिंह, विजय कश्यप, हरेंद्र कुमार, आरक्षी निर्मल त्रिवेदी, अभय कु सिंह, आशीष दुबे, जयराम पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।