मझिआंव : मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ीखांड़ के महुरान में वज्रपात से भरत यादव के 20 वर्षीय पुत्र लवकेश यादव वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश यादव के परिजनों ने मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर वीर प्रताप सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।